महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती


अम्बिकापुर, 15 मार्च 2026। Mahtari Vandan Yojana छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के रूप में प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ग्राम पंचायत गुमगरा कला की निवासी गायत्री साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी काफी सहयोग मिल रहा है।

गायत्री साहू ने कहा कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इससे परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहूलियत मिलती है और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

उन्होंने इस योजना के लिए Narendra Modi एवं Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनका जीवन बेहतर बन रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने