बिहान के प्रयास से नॉमिनी को मिला 2 लाख का बीमा लाभ, परिवार को मिली राहत

बिहान के प्रयास से नॉमिनी को मिला 2 लाख का बीमा लाभ, परिवार को मिली राहत



अम्बिकापुर,  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित Chhattisgarh State Rural Livelihood Mission Bihan के प्रयासों से एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के अंतर्गत बीमा दावा प्रक्रिया पूरी कराते हुए नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

यह कार्य जिला कलेक्टर Ajit Vasant के दिशा-निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ Vinay Kumar Agrawal के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जनपद पंचायत बतौली के सहयोग से बिहान की टीम ने पहल करते हुए नॉमिनी को बीमा लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौली क्षेत्र के निवासी अभिषेक खेस्स का कुछ दिनों पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। बीमा दावा प्राप्त करने के लिए उनके परिवार की नॉमिनी विभिन्न स्थानों पर प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इसी दौरान गांव की एक सक्रिय महिला को इस मामले की जानकारी मिली, जिन्होंने इसकी सूचना जनपद पंचायत बतौली को दी। सूचना मिलते ही बिहान कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए बीमा सखी मोहरमणि साहू के माध्यम से आवश्यक बीमा क्लेम फॉर्म भरवाया और उसे ग्रामीण बैंक सेदम में जमा कराया।

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 13 मार्च 2026 को ग्रामीण बैंक सेदम द्वारा बीमा सखी की उपस्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। बीमा राशि प्राप्त होने पर नॉमिनी ने बिहान की टीम और बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। अचानक मिली इस सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली है।

जिला प्रशासन द्वारा बिहान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने