अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर तीन वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
अंबिकापुर