- थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई।
- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल जप्त।
- अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी।
- गंभीर अपराधों में पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही।
अंबिकापुर, – थाना मणीपुर पुलिस ने दर्रीपारा मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी गुरप्रित सिंह सिद्धू निवासी दर्रीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29.08.2026 की रात लगभग 8:30 बजे आरोपी साहिल साहू, राजा साहू एवं अन्य तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गंभीर चोट पहुँचाई। बीच बचाव करने आई प्रार्थी की पत्नी से भी मारपीट की गई।
रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। तत्पश्चात आरोपी –
- साहिल साहू आत्मज सुनील साहू, उम्र 22 वर्ष
- आयुष बरला आत्मज ललित बरला, उम्र 19 वर्ष
- सुनील साहू आत्मज स्व. सेवक राम, उम्र 47 वर्ष
- अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी, उम्र 55 वर्ष सभी निवासी दर्रीपारा, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा – को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नरीता सोरी, शशिकांत ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, राकेश मिश्रा, अनिल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, रामाशंकर यादव, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर, अनिल परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।
सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित और सख्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।