"सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार" थीम पर विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार, सेजस लखनपुर के नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल

लखनपुर, सरगुजा | विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, लखनपुर के तत्वावधान में बी.आर.सी.सी. हॉल एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन प्रशिक्षण कक्ष, लखनपुर में विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने की। इस अवसर पर सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य हाई स्कूल पोंडी, सेजस लखनपुर सहित समस्त सी.ए.सी., संकुल समन्वयक एवं मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना रहा। इस वर्ष की मुख्य थीम "सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार" रखी गई थी, जिसके अंतर्गत 7 उप-थीम - कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य-स्वच्छता, स्वदेशी कृषि, ग्रामीण परिवर्तन एवं आपदा प्रबंधन पर मॉडल प्रस्तुत किए गए।प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (7 उप-थीम), पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, विज्ञान संगोष्ठी एवं विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट सहित कुल 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।निर्णायक मंडल में जिले के अनुभवी शिक्षकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्णायक दल
कृत्रिम बुद्धिमत्ता - नरेन्द्र मिश्रा, श्रीमती विनीता साय, गिरेश्वर सिंह पोर्ते / हरित ऊर्जा - श्री मनोज कुमार राठौर, श्री इशरत सुल्ताना अख्तर / गणितीय मॉडलिंग - श्री महेश कुमार कुशवाहा ,श्री अंजनी कुमार सिंह,श्रीमती सरिता रजवाड़े/स्वास्थ्य - श्री अमित कुजूर, श्रीमती नैंसी वर्मा / स्वदेशी कृषि - श्रीमती अनुराधा बाखला, प्रदीप कश्यप, संकेत गिरी / ग्रामीण परिवर्तन - श्रीमती रेशमी तिग्गा, दीपक कुमार सिंह / आपदा प्रबंधन - पंचम यादव, श्वेता सिंह, हुसेन्द्र राजवाड़े / पश्चिम भारत मेला - मो. सरफराज खान, गोपाल यादव, विवेक गुप्ता / प्रोजेक्ट - पवन साहू, रमेश सिंह, राकेश सिंह / नाटिका - सविता चक्रधारी, वर्षा वर्मा, राजेश उपाध्याय / प्रश्न मंच - देवेश वर्मा, अपूर्व प्रधान, रामलोचन राजवाड़े
जिला स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी:
1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता: यश केशरी - सेजस लखनपुर
2. हरित ऊर्जा: सुशीला सिंह - HSS लहपटरा, तुलसी यादव - M/S मांजा, यहोशु - M/S कुसू
3. गणितीय मॉडलिंग: उमा राजवाड़े, रागिनी सिंह - M/S पोड़ी, गायत्री राजवाड़े - कन्या उ.मा.वि. लखनपुर, आयुष प्रजापति - M/S सिंगीटाना
4. स्वास्थ्य-स्वच्छता: सविता राजवाड़े/संजना - लटोरी, रोशन कुमार - जमगला
5. स्वदेशी कृषि: नम्रता/वंदना गुप्ता - लहपटरा, निशा/मोनिका राजवाड़े - लटोरी, पिंकी/मंगला - सिरकोतंगा
6. ग्रामीण परिवर्तन: अमेश साहू/अंजना - कुन्नी, मोनिका - लटोरी
7. आपदा प्रबंधन: सुनैना/प्रियंका - कुन्नी, सौरभ अम्बस्ट - लखनपुर, प्राची प्रधान - चाँदो
8. पश्चिम भारत विज्ञान मेला: अभय सिंह - पुटा, चांदनी/प्रतिमा - खुटिया, पियूष/रोशन - सेजस निम्हा
9. विज्ञान नाटिका: शा. उ.मा.वि. तुरना, शा. हायर सेकेण्डरी लखनपुर, शा. हायर से. लहपटरा
10. प्रश्न मंच: माही गुप्ता, आरती साहू - सेजस लखनपुर, श्रुति कुजूर - जमगवां, मानवी दास - अंधलाकार्यक्रम की विशेष झलक सेजस लखनपुर द्वारा प्रस्तुत "रूढ़िवादिता से बाहर कैसे निकलें" विषय पर नुक्कड़ नाटक रही। बी.ई.ओ. महोदय द्वारा समस्त मॉडलों का अवलोकन कर सराहना की गई एवं सभी सी.ए.सी. को निर्देशित किया गया कि उत्कृष्ट मॉडलों को अपने संकुल के स्कूलों में TLM के रूप में लागू करें।अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को वैज्ञानिक बनने की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।