अंबिकापुर। शिक्षा विभाग में 42 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद प्रधान पाठक श्री कपिल देव मिश्रा 31 अक्टूबर 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर श्री ललीत कुमार जाटवर ने सेवानिवृत्ति के बाद समस्त दस्तावेज पूर्ण कर उन्हें पी.पी.ए. सौंपी।
1984 में हुई थी पहली नियुक्ति
श्री मिश्रा की प्रथम नियुक्ति 15 फरवरी 1984 को सहायक शिक्षक के पद पर जिला सूरजपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में हुई थी। वहां दो वर्ष सेवा देने के बाद वे वर्ष 1986 से 1988 तक अजबनगर, वर्ष 1988 से 1990 तक बीटीआई अंबिकापुर तथा वर्ष 1990 से 1993 तक मदनपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ रहे।
अगस्त 1994 से उन्होंने प्राथमिक शाला बिशनपुर खुर्द में सेवाएं प्रारंभ कीं। अपनी लगन, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता के बल पर वर्ष 2008 में उन्हें प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललीत कुमार जाटवर, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक संजीव कुमार भारती एवं लेखपाल रोजालिया मिंज ने कार्यालय में उन्हें पी.पी.ए. सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने श्री मिश्रा के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उनका लंबा सेवाकाल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।
_page-0001.jpg)