कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई, 56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई, 56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

बैकुंठपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने जिला कोरिया के थाना बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े आनी में 56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त की है। कार्रवाई में आरोपी संगीता भारी को गिरफ्तार कर न्यायालय बैकुंठपुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश दी

आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के दिशा-निर्देशों के पालन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 31 अक्टूबर 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम थाना बैकुंठपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी।


गश्त के दौरान महुआ शराब के लिए कुख्यात आनीगांव पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि बड़े आनी गांव निवासी संगीता भारी बड़ी मात्रा में महुआ और हड़िया शराब बनाकर घर में रखी है। सूचना की विश्वसनीयता पर टीम ने संगीता के घर पर दबिश दी।

24 लीटर महुआ और 32 लीटर हड़िया शराब बरामद

घर की तलाशी में 24 लीटर महुआ शराब एवं 32 लीटर हड़िया शराब, कुल 56 लीटर अवैध शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे उसी दिन न्यायालय बैकुंठपुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी द्वारा की गई। टीम में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने