उंड में भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राज्योत्सव की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है, जो महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए नए आजीविका अवसरों को रेखांकित करती है।
तीन दिवसीय आयोजन, बड़े नेताओं की शिरकत
तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को होगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया होंगे।
2 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को होने वाले भव्य समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह होंगे। राजधानी के अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी 2 नवंबर को जिला-स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
45 से अधिक स्टॉल और एयर शो
राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 30 और अन्य संस्थानों के 15 सहित कुल 45 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गहनों, मंदिरों की कलात्मक झलकियों और लोककला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन के मुख्य आकर्षणों में विभागीय विकास प्रदर्शनियां, लोककला एवं शिल्प, राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां और भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का रोमांचक एयर शो शामिल है।
बस्तर, वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की प्रदर्शनी
राज्योत्सव के शिल्पग्राम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा कला और सजावटी कलाकृतियों की बानगी देखने को मिलेगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर विशेष प्रदर्शनी लगा रहा है। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, बढ़ते पर्यटन, रोजगार के अवसरों और वन एवं वन्यजीव संरक्षण की पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में कांगेर घाटी की जंगल सफारी, कोण्डागांव की पुष्पाल घाटी, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मट्टीमरका, सुकमा के तुंगल डैम, धुरवा होमस्टे और देवगुड़ियों के संरक्षण को मॉडलों के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बारनवापारा में दशकों बाद काले हिरण की वापसी, औरापानी में गिद्ध संरक्षण तथा छत्तीसगढ़ के पहले रामसर स्थल कोपरा जलाशय के संरक्षण को प्रमुखता दी गई है।
प्रदर्शनी में प्रदेश के राजकीय पशु वन भैंसा, राजकीय वृक्ष साल, राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना और राजकीय तितली ऑरेंज ओकलीफ से जुड़ी जानकारियां भी दर्शकों को मिलेंगी।
_page-0001.jpg)
