“राखी के धागे में विश्वास अपार – बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार” रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार, पती बाई ने जताया आभार

“राखी के धागे में विश्वास अपार – बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार” रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार, पती बाई ने जताया आभार

  • ग्राम पंचायत पुहपुटरा की श्रीमती पती बाई को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त समय पर प्राप्त हुई।
  • राशि से राखी और मिठाई खरीदकर रक्षाबंधन की तैयारियां हुईं आसान।
  • महिलाओं के लिए योजना बनी आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त।

अंबिकापुर,  – रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में त्यौहार की खुशियां बढ़ी हैं।

लखनपुर विकासखंड ग्राम पंचायत पुहपुटरा निवासी श्रीमती पती बाई ने बताया कि योजना के तहत उनके खाते में हर माह ₹1,000 की राशि अंतरित की जाती है। इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना रही हैं।

 

पती बाई ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलना उनके लिए उपहार के समान है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा – "राखी के पहले भाई के लिए राखी बांधने और मिठाई खरीदने के लिए राशि मिल गई। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।"

योजना का प्रभाव

  • महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता से आत्मनिर्भरता का अनुभव।
  • परिवार की आवश्यकताओं और त्योहारों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।
  • आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और खुशियों में वृद्धि।

पती बाई की कहानी इस बात का उदाहरण है कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और पारिवारिक खुशियों का आधार भी बन रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने