दर्रीपारा मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

दर्रीपारा मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

 नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी) ने अपराध क्रमांक 151/2026 की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का किया आग्रह

अंबिकापुर,  दर्रीपारा मोहल्ले में 29 अगस्त 2026 को हुई मारपीट की घटना को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह (टिन्नी) ने पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत दर्ज प्रकरण की परिस्थितियों, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया है।

आवेदन के अनुसार, 29 अगस्त को दर्रीपारा क्षेत्र में दो वाहन आमने-सामने आ गए थे। सड़क की कम चौड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद कहासुनी और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। आवेदन में कहा गया है कि विवाद बढ़ने के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें भी आईं।

सभापति हरमिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक से घटनास्थल से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच कराने की मांग की है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान राजनीतिक रंजिश के चलते भाजपा के स्थानीय नेताओं और समाजसेवी सूर्यप्रकाश साहू का नाम लेकर टिप्पणियां की गईं तथा उन्हें किसी प्रकरण में फंसाने की बात कही गई। हरमिंदर सिंह ने कहा कि सूर्यप्रकाश साहू द्वारा पूर्व में सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कई कार्य किए गए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ किसी कथित साजिश या राजनीतिक दुर्भावना की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि प्रकरण से जुड़े सभी वीडियो, दस्तावेजी साक्ष्य और संबंधित व्यक्तियों के बयान निष्पक्ष रूप से जांचे जाएं। साथ ही, मामले से जुड़े व्यक्तियों के पूर्व प्रकरणों एवं उपलब्ध विधिसम्मत अभिलेखों की भी जांच कर पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाई जाए।

हरमिंदर सिंह ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच से ही घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र सोनी, विजय सोनी, विपिन पांडेय, दूधनाथ गोस्वामी, राजबहादुर सिंह सहित महिला पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने