विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता एवं विकास खंड परियोजना अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम।- प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामजनों की उपस्थिति।
- 100 प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करने हेतु शपथ ग्रहण।
- छात्रों और ग्रामजनों में उत्साह का माहौल।
अंबिकापुर, – आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर सरगुजा अंतर्गत आज उल्लास पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता एवं विकास खंड परियोजना अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पूरे लखनपुर विकासखंड के सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामजनों की उपस्थिति में पूर्ण साक्षरता का संकल्प दिलाया गया।
ग्रामजनों और छात्रों ने 100 प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करने की शपथ ली। इस अवसर पर छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने ग्राम और नगर को पूर्ण साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उल्लास पखवाड़ा कार्यक्रम ने लखनपुर विकासखंड में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता को नई ऊर्जा प्रदान की है।