लुंड्रा में धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

लुंड्रा में धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

 अंबिकापुर। लुंड्रा थाना पुलिस ने भलुआ मोड़ के पास धारदार गड़ासानुमा हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का गड़ासानुमा धारदार हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लुंड्रा के भलुआ मोड़ के पास पैंट की कमर में गड़ासानुमा धारदार हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजनाथ पैकरा, पिता विजय नाथ पैकरा, उम्र 29 वर्ष बताया। वह वर्तमान में बरगीडीह, थाना लुंड्रा क्षेत्र में रह रहा था और उसका स्थायी निवास दुर्गापारा, थाना बगीचा, जिला जशपुर बताया गया है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का गड़ासानुमा धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 236/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिगेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक बृजीट सुषमा, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक राजकुमार यादव और इबनुल खान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने