शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा – छोटे एवं सीमांत कृषकों को प्रोत्साहित करने पर जोर

शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा – छोटे एवं सीमांत कृषकों को प्रोत्साहित करने पर जोर

  • शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक का सरगुजा जिले का दो दिवसीय प्रवास।
  • शासकीय उद्यान रोपणी अंबिकापुर एवं फुली ऑटोमेटिक प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट का निरीक्षण।
  • उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों के साथ समीक्षा बैठक।
  • छोटे एवं सीमांत कृषकों को उद्यानिकी फसलों के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने के निर्देश।
  • उत्पादित फसलों के लिए उचित बाजार एवं विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल।

अंबिकापुर, – छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक 25 एवं 26 अगस्त को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहे। उनके साथ बोर्ड के सदस्य श्री बसंत पटेल, श्री प्रेम पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल एवं श्री संतोष पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रवास के दौरान उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी अंबिकापुर और फुली ऑटोमेटिक प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और कृषकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप संचालक उद्यान श्री हितेन्द्र कुमार मेश्राम ने जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं, फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा कृषकों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की जानकारी दी।

अध्यक्ष के निर्देश

  • छोटे एवं सीमांत कृषकों को उद्यानिकी फसलों के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।
  • नवीन कृषकों को विभागीय योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिलाया जाए।
  • उत्पादित उद्यानिकी फसलों के लिए उचित बाजार और बेहतर विपणन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषकों की आय में वृद्धि हो सके।

बैठक के अंत में विभागीय अधिकारियों ने जिले में उद्यानिकी विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

श्री नायक ने कहा कि सरगुजा जिले में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की प्रगति संतोषजनक है और इसे और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने