ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो रोका

ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो रोका

 अंबिकापुर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही करीब 13-14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को ऑटो चालक द्वारा घर छोड़ने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान ऑटो चालक नशे की हालत में था और बच्ची को कथित तौर पर गलत नीयत से अपने साथ ले जा रहा था।



बताया जा रहा है कि छात्रा ट्यूशन से घर लौटने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि घर पहुंचाने के बजाय ऑटो चालक उसे कॉलेज ग्राउंड मैदान की ओर ले गया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद बच्ची ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।

बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा ऑटो चालक के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चालक के नशे में होने का भी आरोप है।

मामले की सूचना गांधी नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों और नाबालिग के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी गई है।







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने