- थाना सोनारी जमशेदपुर में रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 4 लोग घायल हुए।
- सरगुजा पुलिस ने मणिपुर के पास नाकेबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- आरोपियों के कब्जे से अर्टिगा वाहन JH 05 EA 7928 जब्त किया गया।
- झारखंड पुलिस ने आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।
- डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर कड़ी नाकेबंदी की गई थी।
अंबिकापुर, सरगुजा जिले में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जमशेदपुर में गंभीर वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 04 आरोपियों को सरगुजा पुलिस की नाकेबंदी में गिरफ्तार किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 26/09/26 को थाना सोनारी (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, झारखंड) क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित उदिपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में थाना सोनारी में अपराध क्रमांक 80/26, धारा 109, 111(2)(बी), 3(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
दिनांक 27/09/26 की रात को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री तुल सिंह पट्टावी को सूचना मिली कि कुछ संदेही अर्टिगा वाहन JH 05 EA 7928 से बिलासपुर की ओर से अंबिकापुर की ओर भाग रहे हैं। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल द्वारा तत्काल सभी थाना/चौकी प्रभारियों समेत विशेषकर बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग के थाना चौकी प्रभारियों को कड़ी नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन एवं संदिग्धों की धरपकड़ करने किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी.तिवारी एवं पुलिस स्टाफ की तत्काल सक्रियता से थाना मणिपुर के सामने नाकेबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन को मौके पर रोककर देखा गया और उपरोक्त वाहन से 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर, झारखंड पुलिस से उक्त सूचना साझा की गई।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी (01) रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू पिता रामजीत शर्मा उम्र 50 वर्ष पता-राउरकेला थाना राउरकेला जिला सुंदरगढ़ ओडिशा, (02) मनोज उर्फ भन्दू सरकार पिता स्व. जी सरकार उम्र 53 वर्ष पता परसुडीह थाना परसुडीह जिला पश्चिम सिंहभूम झारखंड, (03) दीपू ओझा पिता हरिशंकर ओझा उम्र 35 वर्ष पता-जमशेदपुर थाना विरशानगर झारखंड, (04) शंकर मुन्डा पिता स्व. जगबन्धु मुन्डा उम्र 42 वर्ष पता - सीताराम डेरा थाना सीताराम पूर्वी सिंहभूम झारखंड का होना बताया। आरोपियों से पूछताछ में जमशेदपुर की घटना में इनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। झारखंड पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छात्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीकान्त मिश्रा, थाना मणिपुर से प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक निरंजन बड़ा, नरेश सिंह, अनिल सिंह, रामशंकर यादव एवं सैनिक ओमप्रकाश दुबे सक्रिय रहे।