हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार – थाना सीतापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार – थाना सीतापुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में कार्रवाई।
  • नगद रकम चोरी की शंका पर आरोपी द्वारा मृतिका को डंडे से गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या।
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं कपड़ा (लोवर) जप्त।
  • गंभीर अपराधों में पुलिस टीम की लगातार सख्त कार्यवाही।

अंबिकापुर,  – थाना सीतापुर पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी संतोष यादव निवासी सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.08.2026 को सुबह 10:30 बजे आरोपी संजय चौहान ने मृतिका मानकी उर्फ संतोषी पर 20 हजार रुपये नगद चोरी करने की शंका कर डंडे से हमला किया। गंभीर चोट लगने से मृतिका बेहोश हो गई और उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना सीतापुर में मर्ग/अपराध क्रमांक 327/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संजय चौहान पिता स्व. फुलसाय चौहान, उम्र 36 वर्ष, स्थायी पता ग्राम ठाकुरदिया थाना मदनपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.), वर्तमान निवासी सीतापुर खालबगीचा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं घटना के दौरान पहना गया लोवर पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुराम भगत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक तीजलाल, आरक्षक राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, मनोहर पैंकरा, शिव मूरत किंडो, अतुल कुमार शर्मा, रामप्रसाद लकड़ा सक्रिय रहे।

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने