- ग्राम पंचायत पुहपुटरा की कुसुम शुक्ला को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त समय पर प्राप्त हुई।
- राशि से राखी और मिठाई खरीदकर रक्षाबंधन की तैयारियां हुईं आसान।
- महिलाओं के लिए योजना बनी आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त।
अंबिकापुर, – भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार खास बन गया है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त समय पर मिलने से महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुहपुटरा निवासी कुसुम शुक्ला ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने राखी और मिठाई खरीदने सहित त्योहार की तैयारियों में किया। उन्होंने कहा कि राशि समय पर मिलने से वे अपने भाइयों के साथ खुशी से रक्षाबंधन मना पा रही हैं।
कुसुम शुक्ला ने कहा – "राखी बांधने से पहले पैसा मिल गया है। इससे राखी और मिठाई लेने में मदद मिलेगी। मैं बहुत खुश हूं। दीदी-बहनों की तरफ से विष्णु भैया को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।"
योजना का प्रभाव
- महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता से आत्मनिर्भरता का अनुभव।
- परिवार की आवश्यकताओं और त्योहारों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी।
- आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और खुशियों में वृद्धि।
कुसुम शुक्ला की कहानी इस बात का उदाहरण है कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और पारिवारिक खुशियों का आधार भी बन रही है।