जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने किया उदयपुर विकासखण्ड का सघन दौरा – विभागों के अभिसरण से आजीविका संवर्धन पर दिया जोर

जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने किया उदयपुर विकासखण्ड का सघन दौरा – विभागों के अभिसरण से आजीविका संवर्धन पर दिया जोर

  • ग्राम पंचायत रिखी, पलका एवं जजगी का आकस्मिक निरीक्षण।
  • आंगनबाड़ी भवन, जल संरक्षण कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना का अवलोकन।
  • जजगी में DMF से निर्मित माध्यमिक शाला को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश।
  • अभिसरण के माध्यम से रोजगारमूलक एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम और स्वच्छता कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
  • बिहान योजना की दीदियों को मल्टी-एक्टिविटी आधारित आजीविका से जोड़ने पर बल।

अंबिकापुर,  – जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आज उदयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रिखी, पलका एवं जजगी का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

  • रिखी में आंगनबाड़ी भवन निरीक्षण: भवन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। वॉश बेसिन की ऊंचाई बच्चों की सुविधा अनुसार कम करने के निर्देश दिए।
  • पलका में जल संरक्षण कार्य: स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच, ब्रशवुड, बोल्डर चेकडैम और स्टोन गली प्लग का निरीक्षण किया गया। अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं बालिका शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
  • जजगी में मॉडल स्कूल: DMF से निर्मित माध्यमिक शाला को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक

जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ ने कहा कि सभी विभागों के साथ अभिसरण कर विकास एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने और अप्रारंभ आवासों को 60 दिनों में पूरा करने के निर्देश।
  • विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत 59 बालिका शौचालय और 40 मुक्तिधाम को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश।
  • जल संरक्षण कार्यों में CLART मैप का उपयोग और मजदूरीमूलक कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर।
  • अमृत सरोवरों के आसपास पौधरोपण कराने के निर्देश।
  • स्वच्छता कार्यों में समर्थ पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और मार्केट एरिया में सफाई शुल्क वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • बिहान योजना की दीदियों को टेंट हाउस, किराना दुकान, बकरी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़कर मल्टी-एक्टिविटी आधारित आजीविका अवसर उपलब्ध कराने पर बल।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, विकसित भारत जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जिला टीम, तकनीकी अमला, सरपंच, सचिव और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने