महिला उत्पीड़न मामले का आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला उत्पीड़न मामले का आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई


  1. सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने का आरोप
  2. पीड़िता को ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाने का प्रयास
  3. डीआईजी और एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
  4. उत्तरप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद
  5. महिला संबंधी अपराधों में सरगुजा पुलिस की सख्त और त्वरित कार्यवाही

⚠️ घटना का विवरण

अंबिकापुर, – सरगुजा जिले में महिला उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से एक घरेलु कार्यक्रम के दौरान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने धोखे से पीड़िता का सोशल मीडिया आईडी हासिल कर लिया और उसमें अपना नंबर लिंक कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की अनुमति के बिना आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। साथ ही शादी के लिए दबाव बनाने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप भी सामने आया।



🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 147/26 दर्ज किया गया।
धाराएँ – धारा 79 बी.एन.एस. और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश में टीम रवाना की।


👮 आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – चंद्रमौली तिवारी आत्मज अमरनाथ तिवारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम तिवारी नगवा, पोस्ट जगदीशपुर भलुआन, थाना गगहा, जिला गोरखपुर (उत्तरप्रदेश), हाल मुकाम थाना चैतगंज, जिला वाराणसी (उत्तरप्रदेश)
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया।


👥 पुलिस टीम की सक्रियता

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, आरक्षक देवेंद्र पाठक, संजीव चौबे, मंटुलाल गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।


📍 सरगुजा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने