अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर 100-100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप

अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर 100-100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप

लखनपुर (सरगुजा)। अमेरा खदान में कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से पार्किंग के नाम पर 100-100 रुपये की वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों से इस तरह रकम ली जा रही है, जिससे बड़ी मात्रा में अवैध वसूली हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार खदान क्षेत्र में कोयला लोडिंग के लिए पहुंचने वाले ट्रकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर 100 रुपये लिए जा रहे हैं। इस संबंध में एक रसीद भी सामने आई है, जिस पर ग्राम पंचायत पीपरखार, अमेरा (विकासखंड लखनपुर, जिला सरगुजा) का नाम अंकित है और 100 रुपये शुल्क दर्ज है।

इस मामले को लेकर पुहपुटरा सरपंच के पुत्र ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से ऐसी कोई वसूली नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के द्वारा इस तरह की वसूली की जा रही है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जाएगी।

वहीं पीपरखार सरपंच का कहना है कि ट्रकों से लिए जा रहे 100 रुपये गांव के विकास कार्यों के लिए लिए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान से जुड़े क्षेत्रों में CSR मद से गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ट्रकों से वसूली को लेकर विवाद की स्थिति बनती जा रही है। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने