प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव, नमना कला में मनाया गया सेवा और सुशासन का समारोह

 बच्चों व वृद्धजनों का सम्मान, विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

अम्बिकापुर, 22 जून 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में नमना कला वार्ड क्रमांक 14 के सियान सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंह देव, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, सोमनाथ सिंह, पार्षद अनिता रवीन्द्र गुप्त भारती सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है, और हम सभी को मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने 11 वर्षों में हुए गरीब कल्याण के कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए इसे देश के लिए गौरव की बात कहा।जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने हेतु संकल्पित हैं।


कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक सिंहदेव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोदी जी के सपनों के भारत को साकार करने में सहभागी बनें।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और समृद्धि का प्रतीक है, वहीं सोमनाथ सिंह ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

पार्षद अनिता रवीन्द्र गुप्त भारती द्वारा आयोजित निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वृद्धजनों को कंबल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र गुप्त भारती ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं, बच्चे, वृद्धजन एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। सभी ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

— संवाद प्रमुख, भाजपा सरगुजा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने