माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 09 मई को करेंगे सरगुजा दौरा

अम्बिकापुर | दिनांक: 08 मई 2025

छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 09 मई 2025 को वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी और पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं संगठन संभाग प्रभारी राजा पांडेय के साथ अंबिकापुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा प्रशासनिक, राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।


🔹 कार्यक्रम का विवरण:

  • सुबह 9:30 बजे रायपुर स्थित सरकारी निवास सी-3, सिविल लाइन से प्रस्थान

  • सुबह 10:00 बजे रायपुर से दरिमा, अंबिकापुर के लिए विमान द्वारा रवाना

  • 10:45 बजे दरिमा विमानतल, अंबिकापुर पर आगमन 

  • 11:15 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

  • दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय, अंबिकापुर में संगठनात्मक बैठक

  • 2:00 से 2:30 बजे तक भोजनावकाश

  • 2:30 से 4:30 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय परिसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आगामी सभा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक

  • शाम 5:00 बजे रायपुर के लिए वापसी

यह दौरा भाजपा संगठन की मजबूती और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक अहम पड़ाव साबित होगा।

📌 संवाद प्रमुख
भारतीय जनता पार्टी, सरगुजा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने