उदयपुर में स्कॉर्पियो वाहन का कहर, तीन बाइकें चपटी, दो घायल; चालक फरार

उदयपुर में स्कॉर्पियो वाहन का कहर, तीन बाइकें चपटी, दो घायल; चालक फरार

 

सरगुजा। उदयपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को कुचल दिया। घटना में दो लोग घायल हुए, जबकि वाहन चालक फरार हो गया।

तीन बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि घटना रामगढ़ रोड से लक्ष्मणगढ़ मार्ग से फरार हो रहे स्कॉर्पियो वाहन के सानीबर्रा के झेरा के पास हुई। स्कॉर्पियो ने वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को पूरी तरह चपटा दिया। कई राहगीर बाल-बाल बच गए।

दो घायल, पुलिस कर रही चालक की तलाश

वाहन के पलटने से राहुल यादव और सनी यादव के हाथ-पैर टूटने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया।

आरोप है कि वाहन चालक और साथ में बैठे दो लोगों ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने