राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देखकर सरगुजा पुलिस बल ने ली एकता एवं सुरक्षा की शपथ

राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण देखकर सरगुजा पुलिस बल ने ली एकता एवं सुरक्षा की शपथ

 

अंबिकापुर। गुजरात के केवड़िया स्थित राष्ट्रीय एकता स्थल में आयोजित भव्य ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड का सीधा प्रसारण रक्षित केंद्र अंबिकापुर में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान डिजिटल माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।

जवानों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश

परेड का लाइव प्रसारण देखने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने रक्षित केंद्र में उपस्थित जवानों को संबोधित किया। उन्होंने परेड में शामिल जवानों के उच्च अनुशासन और देशभक्ति के जज्बे की सराहना की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक जवान को अपनी ड्यूटी के दौरान देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही देश की असली ताकत है और पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा का मुख्य स्तंभ है।

राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई

ऑनलाइन परेड के समापन के बाद रक्षित केंद्र अंबिकापुर में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने की राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने