बॉन्डेड चिकित्सकों के मानदेय संशोधन की दिशा में कदम, छह सदस्यीय समिति गठित

बॉन्डेड चिकित्सकों के मानदेय संशोधन की दिशा में कदम, छह सदस्यीय समिति गठित

अंबिकापुर। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा पोस्ट-एमबीबीएस बॉन्ड चिकित्सकों एवं पोस्ट-पीजी बॉन्ड चिकित्सकों (बॉन्डेड सीनियर रेजिडेंट्स) के मानदेय संशोधन के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आईएमए छत्तीसगढ़ द्वारा उठाए गए मुद्दों एवं प्रस्तुत मांगों के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा मानदेय संशोधन के विषय पर विचार करने हेतु छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

समिति की अध्यक्षता अपर संचालक करेंगे

समिति की अध्यक्षता अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं करेंगे। समिति द्वारा इस विषय पर विचार कर अपनी अनुशंसा प्रस्तुत की जाएगी।

इसके लिए आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (आईएमए जेडीएन), छत्तीसगढ़ से आदेश प्राप्त होने के 15 कार्य दिवस के भीतर अपना स्पष्ट अभिमत प्रस्तुत करने को कहा गया है।

मानदेय संशोधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह पहल पोस्ट-एमबीबीएस एवं पोस्ट-पीजी बॉन्ड चिकित्सकों के मानदेय में संशोधन तथा क्षेत्रवार मानदेय व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आईएमए जेडीएन छत्तीसगढ़ इस विषय पर अपना विस्तृत पक्ष एवं सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने