कबरा रामगढ़ पहाड़ी पहुंचा, पार्वती गुफा जंगल के पास कर रहा विचरण

कबरा रामगढ़ पहाड़ी पहुंचा, पार्वती गुफा जंगल के पास कर रहा विचरण


सरगुजा। कई दिनों से वन विभाग और ग्रामीणों के लिए चुनौती बना कबरा हाथी अब 17 हाथियों के दल के साथ ऐतिहासिक रामगढ़ पहाड़ी पहुंच गया है। हाथियों का दल पार्वती गुफा के समीप जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल बीती रात कुशवामुड़ा जंगल से निकलकर सुखरीभंडार, आमा डुग्गू और बेलढाब होते हुए सुबह बोंगरू पहुंचा। इसके बाद वापस लौटकर रामगढ़ के बड़ा तुर्रा के नीचे जंगल में विचरण करता रहा।












हाथियों की निगरानी के लिए पैदल ट्रैकर की दो टीमें लगातार उनके पीछे तैनात हैं। वहीं, कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करने वाली टीम स्थानीय लोगों की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना हो रही है।

फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है।

ग्रामीणों से वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें घेरने या फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास न करें। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने