मैनपाट के पर्यटन स्थल पर कपल का वीडियो वायरल, सार्वजनिक मर्यादा को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

मैनपाट के पर्यटन स्थल पर कपल का वीडियो वायरल, सार्वजनिक मर्यादा को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

 मैनपाट/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में एक कपल का कथित रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में एक कपल सार्वजनिक पर्यटन स्थल पर एक-दूसरे को गले लगाते और करीब आते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आसपास अन्य पर्यटक भी मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर घूमने आने वाले लोगों को वहां की मर्यादा और दूसरे पर्यटकों की सहजता का भी ध्यान रखना चाहिए।










मैनपाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ठंडे मौसम और आकर्षक पर्यटन स्थलों के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय है। यहां बड़ी संख्या में परिवार, युवा और पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर सामने आया यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।














एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने