कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लगाई गई सैटेलाइट रेडियो कॉलर, अब हर गतिविधि पर रहेगी नजर

कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लगाई गई सैटेलाइट रेडियो कॉलर, अब हर गतिविधि पर रहेगी नजर

 

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में करीब 18 लोगों की जान लेने वाले आक्रामक कबरा हाथी को वन विभाग ने आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर लिया है। छह दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञों की टीम ने करीब 600 फीट की ऊंचाई से हाथी को डॉट मारकर बेहोश किया और उसके गले में सैटेलाइट रेडियो कॉलर आईडी लगा दी। अब उसकी हर गतिविधि और लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।

छह दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दरअसल, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले में लगातार हमलों के बाद कबरा हाथी को रेस्क्यू करने का फैसला लिया गया था। इसके लिए वन विभाग की टीम पिछले छह दिनों से उसकी निगरानी में जुटी थी। शुरुआती पांच दिनों तक कुमकी हाथी दुर्योधन और तीरथ की मदद से उसे ट्रेस करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

छठवें दिन विशेषज्ञों ने करीब 600 फीट की ऊंचाई से डॉट मारकर कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर लिया। इसके बाद उसके गले में सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाया गया।

अगले दो दिनों तक रहेगी विशेष निगरानी

वन विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक कबरा हाथी के व्यवहार और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि वह हाथियों के समूह के साथ सामान्य व्यवहार करता है तो जंगल में ही रहेगा, लेकिन दोबारा आक्रामक होने या समूह से अलग रहने की स्थिति में उसे हाथी रिजर्व सेंटर भेजने का निर्णय लिया जा सकता है।

डॉ. प्रणय मिश्रा, सीसीएफ वाइल्डलाइफ

डॉ. प्रणय मिश्रा, सीसीएफ वाइल्डलाइफ ने ऑपरेशन के दौरान की गई कार्रवाई एवं हाथी की निगरानी की योजना के बारे में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने