लोनर हाथी की निगरानी एवं ट्रेंकुलाइजेशन ऑपरेशन में वन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

लोनर हाथी की निगरानी एवं ट्रेंकुलाइजेशन ऑपरेशन में वन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में लोनर हाथी की निगरानी एवं ट्रेंकुलाइजेशन ऑपरेशन को सफल बनाने में वन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ड्रोन निगरानी, वनरक्षक एवं वनपाल सहित कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

ऑपरेशन को सफल बनाने में सीसीएफ वन्य जीव डॉ. प्रणय मिश्रा, डीएफओ सूरजपुर विपुल अग्रवाल, डीएफओ सरगुजा लोकनाथ पटेल तथा डिप्टी डायरेक्टर एलिफेंट रिजर्व सौरभ सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्य किया गया।

इसके साथ ही प्रशिक्षु आईएफएस कुणाल मिश्रा, संतोष पांडेय, एसडीओ सूरजपुर, अर्पित राय, एसडीओ उड़गी, एसडीओ उदयपुर सपना मुखर्जी, एसडीओ प्रतापपुर संस्कृति बारले, रेंजर फेकू प्रसाद चौबे, पूजा यादव, उत्तम मिश्रा, सुनीत साहू, रामनिवास दहायत, वनपाल गिरीश बहादुर सिंह, रामबिलास सिंह, शशिकांत सिंह, मलेश्वर पैकरा, यादनंद सिंह एवं अशोक सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ड्रोन निगरानी में सक्रिय टीम

ड्रोन निगरानी में ऋतिक सोनी, राजाराम यादव, इंद्र प्रसाद पिपला, बसंत राम एवं आर्मो कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ड्रोन के माध्यम से हाथी की गतिविधि एवं स्थिति की निगरानी की गई।

वनरक्षक एवं वनपाल की भूमिका

वनरक्षक इग्नेश बैक, अमरनाथ राजवाड़े, नंदकुमार, राजू टोप्पो, राजेश राजवाड़े, पूरण राम, अमरनाथ, विष्णु सिंह, राजेश कुजूर, सहिस कपूर, अवधेश पूरी, बृजभान एवं भैयालाल तिर्की ने भी ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभाई।

वन विभाग की इस टीम के संयुक्त प्रयास से लोनर हाथी की निगरानी एवं ट्रेंकुलाइजेशन ऑपरेशन को सफलता मिली। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने