लखनपुर, सरगुजा। विकासखंड लखनपुर में 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर का आयोजन जनपद पंचायत लखनपुर के सभा कक्ष में किया गया। 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस शिविर में लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के कुल 231 बच्चों का पंजीयन किया गया। शिविर के माध्यम से बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने, UDID कार्ड तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 376, 378 एवं 379, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 के परिपालन में समग्र शिक्षा अंतर्गत आयोजित इस शिविर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के दिव्यांग बच्चों को शामिल किया गया। शिविर का अवलोकन करने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव पहुंचे।
231 बच्चों का हुआ पंजीयन, 66 को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र
शिविर में लखनपुर विकासखंड के 161 तथा उदयपुर विकासखंड के 70 बच्चों सहित कुल 231 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 66 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, जिनमें लखनपुर के 48 और उदयपुर के 18 बच्चे शामिल हैं। वहीं, ALIMCO की टीम ने 61 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकित किया।
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने दी सेवाएं
शिविर में चिकित्सा विभाग के मेडिसिन, अस्थि रोग, नेत्र रोग, सर्जरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, समाज कल्याण विभाग तथा ALIMCO की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। बच्चों की आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परीक्षण एवं सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया।
शिविर के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग के संकुल अकादमिक समन्वयकों (CAC), शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गई थीं। कर्मचारियों ने पंजीयन, बैठक व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था संभाली। इसके अतिरिक्त विकासखंड कार्यालय लखनपुर के बीआरपी भागवत देवांगन एवं बैदेही ने भी शिविर के संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग एवं संबंधित टीमों के समन्वित प्रयास से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें प्रमाण पत्र, पहचान कार्ड तथा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा।
शिविर की उपलब्धि
कुल 231 बच्चों का पंजीयन किया गया (लखनपुर - 161, उदयपुर - 70)
कुल 66 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गये (लखनपुर - 48, उदयपुर - 18)
कुल 61 बच्चों का ALIMCO टीम द्वारा सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया।
ड्यूटी में लगे कर्मचारी / अधिकारी
A. चिकित्सा विभागवार CAC की ड्यूटी -
1. मेडिसिन विभाग - ओम प्रकाश कुर्रे
2. अस्थि विभाग - नारायण सिंह
3. नेत्र रोग विभाग - उजियार प्रसाद
4. सर्जरी विभाग - जीवन दास
5. शिशु रोग विभाग - हुसैद्र रजवाड़े
6. क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट - विसंभर सिंह
7. फिजियोथेरेपिस्ट - अजीत सिंह
8. समाज कल्याण विभाग - अजय राय
9. अलिमको टीम - अजय रजवाड़े
B. आदेश क्र. 378 के अनुसार शिविर संचालन हेतु ड्यूटी -
सौंपे गये कार्य हेतु -
1. राकेश सिंह, सीएसी, संकुल अरगोती
2. गिरवर सिंह, सीएसी, संकुल लैंगा
3. गिरेश्वर पोर्ते, सी ए सी, संकुल गेतरा
4. रामजतन यादव, सीएसी, संकुल गुमगराखुर्द
5. भागीरथी अजय, सीएसी, संकुल गुमगराकला
6. दीपेन्द्र सिंह, सीएसी, संकुल चांदो
पंजीयन व्यवस्था हेतु -
7. दुश्यंत कश्यप, शिक्षक, मा.शा. कुन्नी
8. गुलशन साहू, शिक्षक, मा.शा. लहपटरा
9. राजीव कुमार गुप्ता, सहा. शिक्षक, प्रा.शा. कंचनपुर
10. रामप्रवेश राजवाड़े, शिक्षक, मा.शा. लटोरी
बैठक व्यवस्था हेतु -
11. सुभाष राम, भृत्य, मा.शा. घुघराटांड़
12. अगर साय, भृत्य, मा.शा. चांदो
13. मोहन राम, भृत्य, मा.शा. केंवरा
भोजन व्यवस्था हेतु -
14. महेश साहू, भृत्य, मा.शा. आमापानी
15. सोनू करियाम, भृत्य, मा.शा. शिवपुर
16. देवनाथ सिंह, भृत्य, मा.शा. महदेवपारा
पेयजल व्यवस्था हेतु -
17. चांदी राजवाड़े, भृत्य, मा.शा. कंचनकोना
18. कपासो पंडो, भृत्य, मा.शा. मांजा
19. सुशीला पैंकरा, भृत्य, मा.शा. देवोटिकरा
20. अनिता सिंह, भृत्य, मा.शा. जुनापारा-तनुपुर
उक्त के अतिरिक्त बीआरपी श्री भागवत देवांगन एवं श्रीमती बैदेही, विकासखण्ड कार्यालय लखनपुर का भी शिविर संचालन में सक्रिय योगदान रहा।
सभी कर्मचारियों द्वारा पंजीयन के पश्चात बच्चों को संबंधित चिकित्सक तक पहुंचाने में सुगमता से सहयोग किया गया, जिससे शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

