- थाना बतौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
- पीड़िता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप।
- पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।
- आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के थाना बतौली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंकज कुमार ने उससे पसंद करने और शादी करने की बात कहकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार, पिता राजेश राम, उम्र 39 वर्ष, निवासी भड़गावां, थाना चैनपुर, जिला पलामू, झारखंड बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया।
अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।