- थाना कोतवाली पुलिस टीम की सख्त वैधानिक कार्यवाही।
- आरोपी ने एयर गन से फायर कर युवक को घायल किया।
- आरोपी के कब्जे से 01 नग एयर गन जप्त।
- अपराध क्रमांक 612/26 धारा 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अंबिकापुर, – थाना कोतवाली क्षेत्र में एयर गन से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी आयुष सोनकर, निवासी खटिकपारा नमनाकला, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी आजाद सोनकर और आदी सोनकर के साथ नमनाकला स्थित खिस्त मिलन आश्रम के ग्राउंड में बैठा था। इसी दौरान विनोद तिर्की हाथ में एयर गन लेकर आया और पुरानी रंजिश के चलते गुस्से में आकर प्रार्थी पर फायर कर दिया। छर्रा प्रार्थी के गले के दाहिने हिस्से में लगा।
भागने के दौरान आरोपी ने गडासानुमा हथियार दिखाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई
- थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 612/26 धारा 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
- विवेचना के दौरान आरोपी विनोद कुमार तिर्की पिता फांसिस तिर्की, उम्र 52 वर्ष, निवासी खिस्तमिलन आश्रम, रिंग रोड अंबिकापुर को हिरासत में लिया गया।
- पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
- घटना में प्रयुक्त एयर गन का कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका।
- पुलिस ने एयर गन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
- मामले की अग्रिम जांच जारी है।
सक्रिय पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय, और एहसान फिरदौसी सक्रिय रहे।
📍 कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।