महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम – सरगुजा संभाग में पहली बार विशेष पहल

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम – सरगुजा संभाग में पहली बार विशेष पहल

  • महिला पुलिसकर्मियों के लिए पहली बार ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम।
  • आयोजन: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, IMA सरगुजा और लायंस क्लब अंबिकापुर।
  • कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना द्वारा चिकित्सकीय जानकारी एवं स्क्रीनिंग।
  • CPR प्रशिक्षण डॉ. श्रीकांत सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
  • आम नागरिकों के लिए भी स्क्रीनिंग एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध।

अंबिकापुर, – महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन अंबिकापुर में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा और डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार श्री गुलशन चंद्रा, सूबेदार श्रीमती पेमिन वर्मा सहित सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों से महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय जानकारी और स्क्रीनिंग

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना ने ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान, नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर जानकारी दी। उपस्थित महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

IMA सरगुजा के सचिव डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपने शासकीय दायित्वों के साथ परिवार और समाज की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच आवश्यक है।

IMA सरगुजा की चिकित्सकीय टीम में डॉ. सुजीत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. सुधांशु, डॉ. सुषमा, डॉ. रितेश, डॉ. स्वप्निल और डॉ. अखिलेश शामिल रहे।

CPR प्रशिक्षण

कार्यक्रम में डॉ. श्रीकांत सिंह द्वारा CPR प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

आम नागरिकों की सहभागिता

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों, विशेषकर इच्छुक महिलाओं के लिए भी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। इस पहल का उद्देश्य पुलिस विभाग के साथ-साथ समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

जारीकर्ता: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सरगुजा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने