- महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता।
- अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकलो की निवासी सालू सिंह नियमित रूप से लाभान्वित।
- रक्षाबंधन से पहले प्राप्त हुई योजना की 30वीं किस्त।
- प्राप्त राशि से भाई के लिए राखी एवं मिठाई खरीदने की तैयारी।
- योजना महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों एवं पारिवारिक खर्चों में बन रही सहारा।
- लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार।
रक्षाबंधन की खुशियों में मिला सहयोग सालू सिंह ने बताया कि वे प्राप्त राशि का उपयोग अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। उनके अनुसार यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि त्योहारों को खुशी और उत्साह के साथ मनाने का अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि समय पर राशि मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होती है।
महिलाओं में बढ़ रहा आर्थिक आत्मविश्वास महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे महिलाओं को अपने खर्चों के संबंध में निर्णय लेने और आवश्यकता अनुसार राशि का उपयोग करने में सुविधा मिल रही है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार सालू सिंह ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रति माह मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को परिवार और त्योहारों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर रही है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 30वीं किस्त प्राप्त होने की खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने भाई को राखी बांधकर यह पर्व उत्साहपूर्वक मनाएंगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सम्मान और आभार स्वरूप राखी भेजने की भावना भी व्यक्त की। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सालू सिंह की कहानी इस बात का उदाहरण है कि समय पर मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों और पारिवारिक दायित्वों को अधिक आत्मविश्वास के साथ पूरा करने में सहयोग प्रदान कर रही है।
“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार” की भावना को साकार करते हुए योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार कर रही है।
Tags
अम्बिकापुर