साइबर जागृति अभियान – स्कूलों, कॉलेजों और जनपद सभागारों में छात्रों एवं नागरिकों को किया गया जागरूक

साइबर जागृति अभियान – स्कूलों, कॉलेजों और जनपद सभागारों में छात्रों एवं नागरिकों को किया गया जागरूक

  • डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम।
  • सरगवां, सिलसिला, संत हरकेवल विद्यापीठ, संत पॉल, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीटीआई कॉलेज, आईटीआई उदयपुर सहित कई संस्थानों में आयोजन।
  • लगभग 750 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों की सहभागिता।
  • OTP, UPI, QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी।
  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

अंबिकापुर,  – जिले में प्रथम सप्ताह के दौरान स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में साइबर जागृति अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।

आज आयोजित कार्यक्रमों में *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगवां, ग्राम सभा सरगवां, सिलसिला हायर सेकेंडरी स्कूल, संत हरकेवल विद्यापीठ अंबिकापुर, तहसील कार्यालय लुंड्रा, संत पॉल स्कूल मझलीपीठ नवागढ़, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय ब्रम्हपारा, बीटीआई कॉलेज गांधीनगर, आईटीआई उदयपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर, जनपद पंचायत सभागार उदयपुर और केशवपुर आत्मानंद विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छात्रों और नागरिकों को OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिकायत प्रक्रिया

प्रतिभागियों को बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

जागरूकता की Selfie

कार्यक्रम के दौरान “जागरूकता की एक Selfie” अभियान चलाया गया। छात्रों और नागरिकों ने QR Code के साथ Selfie लेकर साइबर सुरक्षा संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रमुख उपस्थितजन

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, साइबर वॉलंटियर्स और पुलिस मितान टीम सक्रिय रूप से शामिल रहे। लगभग 750 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें – आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने