एनएसयूआई छात्र संवाद कार्यक्रम – पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने होलीक्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

एनएसयूआई छात्र संवाद कार्यक्रम – पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने होलीक्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

  • एनएसयूआई सरगुजा द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम की शुरुआत।
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और स्थानीय समस्याओं पर छात्रों ने रखी अपनी बात।
  • साहित्यिक रुचि, व्यक्तिगत अनुभव और जीवनशैली पर भी हुए सवाल-जवाब।
  • कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक, स्कूल और महाविद्यालयों में भी होगा विस्तार।

अंबिकापुर,  – एनएसयूआई सरगुजा द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने होलीक्रॉस स्कूल के सभाकक्ष में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब दिया और उनके विचारों को समझने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में छात्रों ने जेन जी के जंतर-मंतर आंदोलन, छत्तीसगढ़ में शिक्षा-स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे की कमियों से लेकर अंबिकापुर शहर की सड़क और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था तक पर सवाल पूछे। साथ ही उन्होंने सिंहदेव से उनकी साहित्यिक रुचि, पसंदीदा किताबों और ऑस्ट्रेलिया में किए गए स्काईडाइविंग अनुभव तक पर प्रश्न किए।

सिंहदेव ने बताया कि उन्हें लाइट फिलॉसफी वाले लेखन पढ़ना पसंद है और वे स्वामी विवेकानंद पर उपलब्ध साहित्य का गहराई से अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन के कारण साहित्यिक अध्ययन का समय सीमित होता है, लेकिन सूचनाओं को ग्रहण करने के लिए वे आजकल यूट्यूब का अधिक उपयोग करते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि अच्छी शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छे नागरिक बनना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि जेन जी और जेन अल्फा का अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरना तकलीफदेह है और सरकार को उनकी समस्याओं पर सार्थक संवाद कर समाधान करना चाहिए।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल स्कूल बल्कि महाविद्यालयों में भी छात्रों से संवाद किया जाएगा।

उपस्थितजन

कार्यक्रम में होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन के साथ ही सतीश बारी, अंकित जायसवाल, ऋषिकेश मिश्रा, धीरज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने