- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही।
- आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया।
- अपराध क्रमांक 516/26 धारा 69 बी.एन.एस. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज।
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
- महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी।
अंबिकापुर, – थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 से 15 अगस्त 2026 के बीच आरोपी अभिषेक कुमार यादव, निवासी बड़सरा भैयाथान जिला सूरजपुर, हाल मुकाम गांधीनगर बिजली ऑफिस गली, ने शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की और अब विवाह करने से इंकार कर रहा है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 516/26 धारा 69 बी.एन.एस. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता का कथन दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सतत प्रयासों से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस टीम की भूमिका
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारती मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला आरक्षक सरस्वती, आरक्षक राहुल सिंह एवं रमन मंडल की सक्रिय भूमिका रही।
गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का संदेश स्पष्ट हुआ है।