जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल का ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्दे

जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल का ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्दे

 

अम्बिकापुर,  जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत करजी और जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का दौरा कर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर
सीईओ ने ग्राम पंचायत करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएससी सेंटर में ‘महतारी वंदन योजना’ के हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्यों का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों व महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

अनुशासनहीनता पर सख्त रुख
लखनपुर जनपद के ग्राम बेलखरिखा में आयोजित ग्राम सभा के दौरान सचिव लालसाय की अनाधिकृत अनुपस्थिति और कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए सीईओ ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्णता अभियान और जनसंवाद
सीईओ ने बेलखरिखा में वर्षों से अपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर उन्हें 15 दिनों के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ नहीं होने पर संबंधित सरपंच और सचिव के खिलाफ आरआरसी जारी करने की चेतावनी दी गई।
जन चौपाल में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण के सभी मानकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्रामीणों और मितानिनों को प्रेरित किया।

विकास कार्यों को मिलेगी गति
ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए दो आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य और एक नए उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का आश्वासन दिया गया।
इसके अलावा मनरेगा के तहत जल संरक्षण कार्यों और 15वें वित्त आयोग की राशि के समुचित उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने