लुण्ड्रा में 9 अप्रैल को किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत

लुण्ड्रा में 9 अप्रैल को किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत


अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड में 9 अप्रैल 2026 को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत लुण्ड्रा स्थित छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कलेक्टर अजीत वसंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंच, डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों के लिए सुविधाएं, रूट चार्ट, पार्किंग, हितग्राहियों को सामग्री वितरण सहित लोकार्पण-भूमिपूजन स्थलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

विधायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को गरिमापूर्ण और सफल बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने