अम्बिकापुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर की गई।
जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा एवं आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम एरण, आबकारी वृत्त सीतापुर में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान रंजीत राम (उम्र 34 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में आबकारी मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, लालसाय लकड़ा एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।