अम्बिकापुर में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए निःशुल्क कोचिंग, 30 अप्रैल तक करें पंजीयन

अम्बिकापुर में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए निःशुल्क कोचिंग, 30 अप्रैल तक करें पंजीयन

अम्बिकापुर | अम्बिकापुर में अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपसंचालक रोजगार ने जानकारी दी है कि लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
बताया गया कि अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। अब उन सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यह विशेष प्रशिक्षण सुविधा दी जा रही है।

विभाग के अनुसार, यह निःशुल्क कोचिंग 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से “अग्निवीर भर्ती 2026” के लिए प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, अम्बिकापुर से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी तैयारी को मजबूत करें और भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने