अंबिकापुर ब्रेकिंग 🚨 अंबिकापुर में आज बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी पूरी हो गई है।

अंबिकापुर ब्रेकिंग 🚨 अंबिकापुर में आज बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी पूरी हो गई है।

 


अंबिकापुर में आज अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

गंगापुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने 37 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। प्रशासन द्वारा पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका था।

बुलडोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर ASP, SDM, तहसीलदार सहित कई थानों के प्रभारी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ये मकान मेडिकल कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर बने हुए थे। कार्रवाई से पहले कई लोगों ने अपने घर खाली कर दिए और सामान बाहर निकाल लिया।

इस बीच, जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस सतर्क है।

मौके पर दो बुलडोजर मौजूद हैं और कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने