सरगुजा ओलंपिक में खिलाड़ियों की सेहत से खिलवाड़! करोड़ों के बजट में बदइंतजामी का खुलासा

सरगुजा ओलंपिक में खिलाड़ियों की सेहत से खिलवाड़! करोड़ों के बजट में बदइंतजामी का खुलासा

अंबिकापुर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने पहुंचे खिलाड़ियों और कोच के लिए बनाए जा रहे भोजन में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।


👉 वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर खिलाड़ियों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है, वहां कुत्ते, गाय और बैल खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, किचन परिसर में गोबर फैला हुआ है और मक्खियां भनभना रही हैं, जिससे साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है।



👉 रसोई में भी बड़ी लापरवाही
खाना बनाने में लगे रसोइए सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ाते नजर आए, जो सीधे तौर पर खिलाड़ियों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।

👉 करोड़ों का बजट, लेकिन हाल बेहाल
जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के भोजन और नाश्ते के लिए करीब 1 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद इतनी बदइंतजामी कई सवाल खड़े कर रही है।

👉 कहां बन रहा है खाना?
यह पूरा मामला राजमोहिनी देवी भवन परिसर का बताया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों और कोच के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।

👉 कार्रवाई अब तक नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है

⚠️ बड़ा सवाल:
क्या सरगुजा ओलंपिक में खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन गंभीर है, या फिर करोड़ों का बजट सिर्फ कागजों तक सीमित है?

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने