सरगुजा में आत्महत्या के दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर, 

थाना धौरपुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पुलिस के अनुसार, मृतिका बसंती सिंह पिछले तीन वर्षों से अपनी मर्जी से आरोपी रामदयाल दास के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने और आत्महत्या के लिए उकसाने पर 14 जुलाई 2025 की दोपहर मृतिका ने अपने घर में फांसी लगा ली।


मामले में मर्ग जांच के बाद थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 30/25 धारा 108 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल दास (उम्र 27 वर्ष, निवासी सखौली, थाना धौरपुर) को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम तथा आरक्षक पंकज देवांगन, सुशील मिंज और हरिकिसून सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गंभीर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने के पुलिस के इस कदम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने