प्रीति सिंह पैकरा बनीं सरगुजा जिला महिला सेवादल शहर अध्यक्ष

लंबे समय से रिक्त पद पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी

अंबिकापुर, 
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस वर्ष 2025 में अपनी संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल ने छत्तीसगढ़ में महिला सेवादल के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। सरगुजा जिला महिला सेवादल शहर अध्यक्ष के पद पर श्रीमती प्रीति सिंह पैकरा की नियुक्ति की गई है। यह पद लंबे समय से रिक्त था।


पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा पर सक्रिय संगठनात्मक योगदान के आधार पर यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। कंवर समुदाय से आने वाली श्रीमती प्रीति सिंह पैकरा विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान बूथ स्तर पर कार्य करने के साथ-साथ चुनाव वार रूम में भी सक्रिय रहीं। महिला कांग्रेस में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी निभाई।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने