अंबिकापुर, 20 जुलाई 2025
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य एवं समन्वयक के निर्देशन में आज उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा (WRSE25) का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई।
परीक्षा में कुल 1985 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1513 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 472 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 76.23% दर्ज की गई।
केंद्रवार उपस्थिति निम्नानुसार रही:
-
केन्द्र क्र. 1101: राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर – पंजीकृत 480, उपस्थित 381
-
केन्द्र क्र. 1102: शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय – पंजीकृत 480, उपस्थित 404
-
केन्द्र क्र. 1103: शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय – पंजीकृत 473, उपस्थित 382
-
केन्द्र क्र. 1104: शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – पंजीकृत 450, उपस्थित 287
-
केन्द्र क्र. 1105: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – पंजीकृत 102, उपस्थित 59
परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुई। सभी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।
प्राचार्य/समन्वयक
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
अम्बिकापुर, सरगुजा (छ.ग.)
दिनांक: 20.07.2025