भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विजय उत्सव

अंबिकापुर,सरगुजा जिला

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा ने मंगलवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर विजय उत्सव मनाया। इस मौके पर पटाखे फोड़कर और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सेना के शौर्य का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनीश सिंह ने किया। आयोजन में नगर की महापौर मंजूषा भगत ने कहा, "भारतीय सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भारत अपनी संप्रभुता के लिए हर चुनौती का सामना करने को तत्पर है। ऑपरेशन सिंदूर भारतवासियों के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है।"


इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, निश्चल प्रताप सिंह, गोल्डी बिहाड़े, अंकित जायसवाल, संजू वर्मा, शरद सिन्हा, सोलू सिंह, देवराज सिंह, विकास शुक्ला, अजय सिंह, रविकांत उरांव, प्रिया सिंह, सौरव मिश्रा, मनीष सिंह, दीपक यादव, अनुराग शुक्ला, मोंटी यादव, मोंटी सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, मनीष दुबे, रोहित कुशवाहा, रजनी सिंह, अंकित सिंह, मंटू शुक्ला, दीपू पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों के प्रति आभार प्रकट करना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने