भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता विजय सोनी एवं सूर्य प्रकाश साहू सहित सभी प्रवेशियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से त्रस्त होकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं, हम इनका स्वागत करते हैं, इन सभी के आने से भाजपा मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद विजय सोनी एक लोकप्रिय जनपद प्रतिनिधि तथा समाज सेवी रहे हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता सूर्य प्रकाश साहू एक समाजसेवी संस्था "अनोखी सोच" के अध्यक्ष है, जिनके नेतृत्व में संस्था ने कोविड काल में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था। भाजपा प्रवेश करने वालों में श्रीमती किरण साहू, दिनेश गर्ग, पंकज चौधरी, संजू चटर्जी, विशाल साहू दशरथ साहू, सोनिया साहू, सितारा सोनवानी, नीतू गोयल, रीना साहू शांता केरकेट्टा, कमलमनी मुंडा, शीला साहू, अंजू साहू, चंदा साहू, दिव्या दुबे, रीता मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व कप्तान कार्तिक शर्मा शामिल थे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, प्रयाग राज साहू, अभय साहू, वेदांत तिवारी, अजय सोनी, शंभू सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।