डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, CCTNS 2.0 के तहत तकनीकी संसाधन प्रदान किए गए

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, CCTNS 2.0 के तहत तकनीकी संसाधन प्रदान किए गए

 

अंबिकापुर। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा 18 नवंबर 2026 को पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, चालान, खात्मा, म्यूल अकाउंट एवं पीओएस के लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित मामलों का त्वरित निराकरण

बैठक में थाना/चौकी में लंबित पुराने अपराधों, मर्ग, लंबित शिकायतों, गुम इंसान एवं खात्मा स्वीकृत मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। पुराने लंबित चालानों को शीघ्र न्यायालय में पेश करने, खात्मा/खारिजी प्रकरणों का निराकरण करने तथा जिले की कुल अपराध पेंडेंसी को 10 प्रतिशत तक सीमित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा करते हुए उनकी शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

गुंडा-बदमाश एवं पोर्टल्स पर डेटा एंट्री

गुंडा-बदमाशों की जानकारी CRA पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करने, वात्सल्य ऐप में निरंतर एंट्री करने तथा आईरेड (iRAD) पोर्टल पर दुर्घटनाओं एवं अन्य डेटा की समयबद्ध एंट्री करने के सख्त निर्देश दिए गए।

चोरी एवं नकबजनी के लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा शत-प्रतिशत मशरूका (माल) बरामद करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध एवं डिजिटल पोर्टल

एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल एवं एमआरएम (MRM) पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने, ‘म्यूल अकाउंट’ (Mule Account) से जुड़े मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई करने तथा आईटी एक्ट के मामलों की प्रभावी विवेचना हेतु विशेष सेल (Cell) गठित करने के निर्देश दिए गए।

माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, आबकारी एक्ट और अन्य माइनर एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार करने तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विजिबल पुलिसिंग एवं रात्रि गश्त

आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से नाइट पेट्रोलिंग और प्रभावी ‘विजिबल पुलिसिंग’ सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों पर विजिबल पुलिसिंग किए जाने एवं प्रभावी गश्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

CCTNS 2.0 एवं तकनीकी संसाधन

सीएनएस/CCTNS 2.0 परियोजना के तहत थानों के कार्यों को और अधिक गति देने व डिजिटल बनाने हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आधुनिक कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट और प्रिंटर वितरित किए गए हैं। इसके अंतर्गत कुल 24 कंप्यूटर, 28 मोबाइल, 16 टैबलेट और 10 प्रिंटर प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग कर सभी ऑनलाइन कार्य और डेटा एंट्री तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘समाधान ऐप’ में लगातार अद्यतन एंट्री करने तथा सीसीटीएनएस (CCTNS) के तहत IIF-1 से IIF-5 तक के डेटा की समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक बी (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री राकेश बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (सीतापुर) श्री तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु डीएसपी श्री निशांत गौरव कुर्रे, स्टेनो श्री फबियानुस तिर्की, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी गांधीनगर, रीडर श्री अमित पाण्डेय, साइबर सेल प्रभारी सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने