पीजी कॉलेज की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पीजी कॉलेज की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी छात्रा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

अंबिकापुर। पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत की खबर सामने आने के बाद परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद मामले को लेकर छात्र संगठनों में भी आक्रोश देखने को मिला। एबीवीपी के छात्रों ने देर रात गांधीनगर थाना पहुंचकर घेराव किया और मामले में आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान थाने परिसर के बाहर एनएसयूआई का पुतला जलाकर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच कराने तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। छात्रा की मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने